Search News

हेल्पडेस्क इंडिया फाउंडेशन व वरदान एजुकेशन एकेडमी का आठवां वार्षिकोत्सव संपन्न

लखनऊ
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Praveen Yadav
  • Updated: January 1, 2025

बीकेटी,लखनऊ

 बुधवार को नववर्ष के मौक़े पर हेल्पडेस्क इंडिया फाउंडेशन व वरदान एजुकेशन एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में 15-ए महार्षि नगर,आई.आई.एम.रोड,लखनऊ पर आठवां वार्षिकोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस मौक़े पर निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर,दीपयज्ञ,फूलों की होली तथा भारत की बदहाल होती व्यवस्था व बेरोजगारी का कारण व निवारणा विषय पर संगोष्ठी आयोजित हुई।संयोजक डॉ वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि संस्था द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी नववर्ष के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए,उन्होंने बताया कि स्वर्गीय राजाराम जी की स्मृति में संस्था विगत कई वर्षों से लगातार शोषित,उपेक्षित एवं वंचित समाज के हितों को सुरक्षित करने के लिए समाज में सामाजिक चेतना के आंदोलन के रूप में एवं सहयोगात्मक कार्य निरंतर संस्था द्वारा किये जा रहे है।संस्था द्वारा वर्ष 2025 में शिक्षा चिकित्सा एवं रोजगार के क्षेत्र में विशेष कार्य करने का संकल्प लिया गया तथा गरीब कन्याओं के विवाह में सहयोग,विकलांग एवं विधवा पेंशन प्रमाण पत्र तथा जन चेतना यात्राओं का सफल आयोजन समाज हित में निरंतर किया जा रहा है।वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जे.के.सिन्हा पूर्व मुख्य स्थाई अधिवक्ता हाईकोर्ट लखनऊ,विशिष्ट अतिथि विश्वात्मा चेयरमैन विश्व परिवर्तन मिशन राजनैतिक परिवर्तक,एवं विचार गोष्ठी के मुख्य वक्ता जुगल किशोर एडवोकेट,जे.डी.आजाद एडवोकेट,आर एस मानव,श्री कृष्ण कुमार यादव,अजय वर्मा,विश्वनाथ पखारिया इटावा सहित अन्य लोगों ने गोष्ठी में अपने विचार रखे।आयोजित भंडारे में हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।इस मौके पर डॉ एन.एल.जिज्ञासु,कर्नल राजेंद्र यादव,एडवोकेट सुखदेव यादव उन्नाव,रामकुमार यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उन्नाव,महेश सिंह गोंडा,कप्तान सिंह,अश्विनी यादव,महीप यादव,सौरभ यादव सहित अन्य सम्मानित लोग मौजूद रहे।


 

 


 

Breaking News:

Recent News: